हल्द्वानी वन डिवीजन को मिले 31 फॉरेस्ट गार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फॉरेस्ट गार्ड का रिजल्ट निकलने के बाद इनकी तैनाती शुरू हो गई है। हल्द्वानी वन डिवीजन में 31 फॉरेस्ट गार्ड को नियुक्ति दी गई है। अब इन्हें गश्त, जीपीएस गश्त वगैरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार, हल्द्वानी वन डिवीजन को 31 फॉरेस्ट गार्ड को  नियुक्ति दी गई है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। फॉरेस्ट गार्ड का रिजल्ट निकलने के बाद इनकी तैनाती शुरू हो गई है। हल्द्वानी वन डिवीजन में 31 फॉरेस्ट गार्ड को नियुक्ति दी गई है। अब इन्हें गश्त, जीपीएस गश्त वगैरह की ट्रेनिंग दी जा रही है।

वन अधिकारियों के अनुसार, हल्द्वानी वन डिवीजन को 31 फॉरेस्ट गार्ड को  नियुक्ति दी गई है। अब इन्हें हल्द्वानी वन डिवीजन की अलग-अलग वन रेंजों में तैनात कर दिया गया है। जहां इन्हें जंगलात में गश्त के तरीके (जीपीएस, लंबी दूरी और रात्रि गश्त), गश्त के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, वन्यजीव तस्करों से मुकाबला, वनाग्नि बुझाने की परंपरागत ढंग आदि के बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है।

इसी के साथ ही वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में भी उन्हें फॉरेस्ट गार्ड की ड्यूटी की विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड को वन डिवीजन में तकनीकी बारीकियों के साथ ही गश्त आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है। उनके रिकॉर्ड भी तैयार किए जा रहे हैं। एफटीआई में सेशन होने पर उन्होंने विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी।

संबंधित समाचार