रामनगर: वन कर्मियों ने अवैध खनन में लिप्त चार वाहन किए सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में लिप्त चार वाहन पकड़े हैं। चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि बन्नाखेड़ा क्षेत्र में वन कर्मी गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने चार वाहनों को उपखनिज के …

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में लिप्त चार वाहन पकड़े हैं। चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि बन्नाखेड़ा क्षेत्र में वन कर्मी गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने चार वाहनों को उपखनिज के साथ पकड़ा।

चालक से प्रपत्र मांगने पर वे दिखा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है। टीम में एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रजवार, रेंजर संतोष कुमार पंत, रेन्जर विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार