हल्द्वानी: गांवों में सरकारी जमीन का ब्यौरा देंगे ग्राम विकास अधिकारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला पंचायत विभाग ने हेलीपैड को लेकर गांवों में जमीन की तलाश की कार्रवाई शुरू कर दी है। हर ग्राम विकास अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर सरकारी जमीनों को ब्यौरा मांगा गया है। हर ग्राम पंचायत में सर्वे किया जाएगा। यदि किसी जमी पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला पंचायत विभाग ने हेलीपैड को लेकर गांवों में जमीन की तलाश की कार्रवाई शुरू कर दी है। हर ग्राम विकास अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर सरकारी जमीनों को ब्यौरा मांगा गया है। हर ग्राम पंचायत में सर्वे किया जाएगा। यदि किसी जमी पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
अक्टूबर महीने में आई आपदा के बाद रेस्क्यू सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपैड को लेकर जिला पंचायत विभाग व उड्डयन विभाग को निर्देश जारी किया था। हर ब्लॉक में हेलीपैड तैयार किए जा सकें, इसके लिए गांवों में जमीन की तलाश की जानी है। विभागीय सूत्रों की माने तो गांवों में रसूक और बाहूबल के रौब में कई लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा कर चुके हैं। ग्राम विकास अधिकारी इस तरह की भी जमीन की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे भी हटाने की योजना बनाई जाएगी। जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने बताया कि हेलीपैड के लिए जमीन ढूंढी जा रही है। मानकों को ध्यान में रखते हुए ही जमीन को चिन्हित किया जाएगा। संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी। वीडीओ स्तर पर हर गांव में पड़ताल की जा रही है।
