बाराबंकी: शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। करीब तीन माह से डिस्टर्ब चल रही 40 वर्षीय शिक्षिका का शव बनवा रेलवे क्रासिंग के पास से बरामद किया गया है। मृतिका सहायक अध्यापक पद पर शहर के लाजपतनगर विद्यालय में तैनात थी। ये घटना थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्रामा बनवा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास दोपहर को हुई। ग्रामीणों ने बताया कि …

बाराबंकी। करीब तीन माह से डिस्टर्ब चल रही 40 वर्षीय शिक्षिका का शव बनवा रेलवे क्रासिंग के पास से बरामद किया गया है। मृतिका सहायक अध्यापक पद पर शहर के लाजपतनगर विद्यालय में तैनात थी। ये घटना थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्रामा बनवा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास दोपहर को हुई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 12 बजे फैजाबाद की तरफ से आ रही एक ट्रेन जो काफी धीमी गति से थी उसके आगे आकर खड़ी हो गयी।

ट्रेन ड्राइवर ने महिला की स्थित को भांपते हुए किसी तरह ट्रेन को रोक लिया और शिक्षिका को लोगो की मदद से पटरी से हटा दिया। क्रासिंग कर्मचारियों के मुताबिक ट्रेन ड्राइवर और गार्ड के साथ कई राहगीरों ने महिला को काफी समय देकर समझाया हौसला बढ़ाया जिम्मेदारियों का अहसास दिलाया। कर्मचारियों के मुताबिक महिला टीचर ने गहरी सांस लेते हुए लोगों से वादा किया कि ठीक हम घर लौट जाएंगे। और कुछ ही दूरी पर दूसरी ओर एक पेड़ के नीचे आराम करने चली गयी और लोग हट गए।

लेकिन जब ट्रेन आगे बढ़ी थोड़ा स्पीड पकड़ते ही महिला ने चलती ट्रेन के बीच हिस्से में घुसने की कोशिश की जिसके तेज झोंके से महिला टकरा कर दूर जा गिरी जिससे महिला की कमर टूट गयी और मौके पर मौत हो गई।

पति को सूचना दे देना साहब

शिक्षिका के शव से एक छोटी पर्स बरामद हुई है जिसके अंदर एक पर्ची निकली इस पर्ची में दो मोबाइल नंबर निकले पहला नम्बर पिता दूसरा पति का था। इस पर्ची पर लिखा था, पिता जी को बता देना साहब।

रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि पर्ची पर दर्ज नम्बर पर सूचना देने पर बताया गया कि महिला सहायक अधध्यापक पद पर शहर के चाचा नेहरू लाजपत नगर प्राथमिक विदयालय में सहायक पद पर कार्यरत है। जिसका नाम मेनिका देवी वर्मा 40 पत्नी चंद्रेश कुमार वर्मा है। महिला के पिता ने बताया कि बेटी एक बार कहा था कि नौकरी बोझ लग रही है।

खबर से मच गया कोहराम

शिक्षिका मेनका की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो लोगों ने पहले यकीन नहीं किया आनन-फानन में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कोहराम मच गया इस महिला टीचर का पति रोडवेज में कंडक्टर पद पर तैनात हैं पत्नी की मौत की खबर वह बर्दास्त नही कर पर और वह बदहवास होकर गिर गया । दंपति से एक बेटा रिशु वर्मा है जो बी फार्मा कर रहा है शिक्षिका की साथी महिला टीचर ने सोहेला खान ने बताया की मेनका मेरी सबसे अच्छी फ्रेंड है उसने मुझसे कभी कुछ नहीं छुपाया बीते 3 माह से वह कुछ डिस्टर्ब जरूर रहती थी वह मौत को अपनी आगोश में बैठा लेगी इस बात का यकीन नहीं हो रहा मैंने कब बच्चों के प्रति बहुत समर्पित की हम सब बहुत दुखी हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: UP TET का पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द, STF जांच में जुटी

संबंधित समाचार