देहरादून: देवस्थानम बोर्ड को भंग करेगी धामी सरकार, जल्द हो सकता है ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। धामी मंत्रिमंडल की देवस्थानम बोर्ड को भंग करने पर सहमति बन गई है। हालाकि सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड मामले को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है और जल्द ही इस मामले का निपटारा हो …

देहरादून, अमृत विचार। धामी मंत्रिमंडल की देवस्थानम बोर्ड को भंग करने पर सहमति बन गई है। हालाकि सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड मामले को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है और जल्द ही इस मामले का निपटारा हो जाएगा। मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि सरकार इसके लिए रास्ता निकाल रही है। जल्द ही सभी के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।

बताते चलें कि तीर्थ पुरोहित लंबे समय से उत्तराखंड में बनाए गए देवस्थानम बोर्ड के गठन का विरोध कर रहे हैं और लगातार इसे भंग करने की मांग की जा रही है। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले के बाद अब तीर्थ पुरोहितों ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार