हल्द्वानी: तीन मंजिले मकान से गिरकर बिहार के मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्माण कार्य में लगा मजदूर तीन मंजिले मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बिहार निवासी असलम मियां (39) पुत्र जुमदीन मियां चांदनी खेत, चौखुटिया में मजदूरी करता था। घरवालों ने बताया कि मंगलवार को काम के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्माण कार्य में लगा मजदूर तीन मंजिले मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

बिहार निवासी असलम मियां (39) पुत्र जुमदीन मियां चांदनी खेत, चौखुटिया में मजदूरी करता था। घरवालों ने बताया कि मंगलवार को काम के दौरान असलम तीसरी मंजिल से गिर गया। घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान असलम की सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार