रामनगर में कोरोना का प्रकोप, 25 पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी /रामनगर, अमृत विचार। नैनीताल जिले में कोरोना के मरीजों के बढ़ने की रफ्तार जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में रामनगर शामिल है। यहां दो दिनों में कोरोना के 30 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में कोविड जांचों को बढ़ा दिया है। रामनगर में बुधवार को एक ही दिन में 25 …

हल्द्वानी /रामनगर, अमृत विचार। नैनीताल जिले में कोरोना के मरीजों के बढ़ने की रफ्तार जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में रामनगर शामिल है। यहां दो दिनों में कोरोना के 30 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में कोविड जांचों को बढ़ा दिया है।

रामनगर में बुधवार को एक ही दिन में 25 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को यहां पांच लोग कोरोना पॉजिटिव थे तो वहीं बुधवार को 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों कोरोना पॉजिटिव आए थे उनमें तीन आईआरबी बैलपड़ाव के जवान थे, वहीं एक एलआईयू पुलिस के व्यक्ति थे।

इसके अलावा एक स्कूल का छात्र था जिसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव थी। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 73 आईआरबी के पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की। इसमें 25 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें 24 पुलिसकर्मी आईआरबी बैलपड़ाव के हैं व एक नैनीताल कोतवाली का है। बताया कि 139 रैपिड और 96 आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की साथ ही मास्क पहनने को लेकर भी अब अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं, सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में 29 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें दो लोग हल्द्वानी के और दो लोग नैनीताल के भी शामिल हैं। इधर कोविड के बढ़े रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांचों का दायरा बढ़ा दिया है। पिछले दिनों की अपेक्षा जांचों में 10 गुना तक बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को 1517 लोगों की कोविड जांच की गई है। 761 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। इस समय में लैबों में भी तेजी के साथ कोरोना जांचें की जा रहीं हैं। एक ही दिन में 1500 से ज्यादा लोगों की जांचें लैब में ही की जा रही हैं।

पूरे राज्य में मिले 53 मरीज
हल्द्वानी। पूरे राज्य में ही कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। देहरादून में आठ, हरिद्वार में 14, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक-एक मरीज मिला है। राज्य में एक ही दिन में 16000 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपलिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों पर ,खासतौर से नजर बनाई जा रही है।

 

 

संबंधित समाचार