हल्द्वानी: कोरोना का खतरे के बीच नुमाइश के आयोजन पर उठे सवाल, सड़क पर उतरेगी उक्रांद
अमृत विचार, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में नुमाइश के आयोजन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय सचिव उत्तम सिंह ने कहा कि लगातार जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने भी …
अमृत विचार, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में नुमाइश के आयोजन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय सचिव उत्तम सिंह ने कहा कि लगातार जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने भी बच्चों और अभिभावकों को आगाह किया है, बावजूद इसके प्रशासन सुध नहीं ले रहा है।

जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बोहरा ने कहा कि एक तरफ सरकार मास्क और सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ा रही है, दूसरी तरफ बेरोकटोक नुमाइश जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। चार दिसंबर को देहरादून में प्रधानमंत्री खुद रैली में शामिल हो रहे हैं। यह सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अमृत विचार ने लगातार संक्रमण के खतरे को देखते हुए नुमाइश के आयोजन पर सवाल खड़े किए हैं लेकिन प्रशासन और मेला आयोजकों की मिलीभगत से संक्रमण को दावत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द प्रशासन ने नुमाइश के आयोजन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो उक्रांद सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर नीरज पालीवाल, सार्थक कुमार, महेंद्र बिष्ट आदि रहे।
