खटीमा: उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगाः मुख्यमंत्री धामी
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रात तक बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस बीच विस क्षेत्र में हुई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान तेजी से …
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रात तक बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस बीच विस क्षेत्र में हुई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान तेजी से कार्य के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए ई-हैल्थ सिस्टम का उद्घाटन व आईएमए, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
मुख्यमंत्री धामी ने घोषणाओं की समीक्षा बैठक में लोनिवि की घोषणाओं के संबंध में कहा जिन सड़कों का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन सड़कों में विद्युत पोल आ रहे हैं, उन्हे तुरंत शिफ्ट करें। आरडब्लूडी के अधिकारियों से नई घोषणाओं का आंगणन शीघ्र बनाकर शासन को भेजने, पेयजल निगम के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के एसई के साथ बैठक कर जल भराव की समस्या को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत हाथीखाना आधुनिक टायलेट को अन्यत्र जगह स्थानान्तरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ब्लड बैंक के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को से केन्द्रीय विद्यालय के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांने मण्डी परिसर के सुदृढ़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्रद्धालुओं के लिए स्वीकृत विश्राम स्थल को तहसीलदार से सम्पर्क कर उचित स्थान पर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। उन्होने अधिकारियों से कहा जनपद के सभी विकास कार्यों की सूची बना लें ताकि एक साथ लोकार्पण-शिलान्यास किया जा सके।
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने इंडियन मेडिकल एसो. एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य निवारक जांच ई-हैल्थ सिस्टम टैक्नालाजी के प्रुफ ऑफ कॉन्सेप्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष के चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। कहा उत्तराखण्ड देश का पहला प्रदेश है जिसमें एम्स की दूसरी शाखा खुलेगी। जिसमे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान योजना के कार्डों की पेंडेंसी का जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा मरीजां से स्वयं बात कर आ रही परेशानियों को दूर करें।
इस अवसर पर नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, आयुक्त कुमायूं दीपक रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, विनय रोहेला, मण्डी समिति अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित बार एसो. व मेडिकल एसो. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
