Pushpa trailer: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का केवल साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इंतजार हो रहा है। अल्लू अर्जुन  पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए …

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का केवल साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इंतजार हो रहा है। अल्लू अर्जुन  पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। फिल्म का दमदार पोस्टर और टीजर शेयर करने के बाद अब मेकर्स ने ‘पुष्पा’ का ट्रेलर भी  रिलीज कर दिया है।

इस फिल्म में जंगल में रहने वाले लोगों की परेशानियों पर फोकस करके बनाई गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम फिल्म के स्टार फहाद फासिल भी हैं। ये फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है लेकिन ये हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में पूरे विश्व मे रिलीज की जाएगी।

पढ़ें- जान्हवी कपूर ने मरून एथनिक लुक में दिखाई ग्लैमरस अदाएं, देखें तस्वीरें

‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की केमेट्री जबरदस्त नजर आ रही हैं। बात दें इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर बहुत सस्पेंस बना हुआ था। पहले मेकर्स ने इसके रिलीज को टालने के फैसला किया था और ट्वीट करके खेद जताया था। मेकर्स ने ना कोई वक़्त बताया और ना ही कोई डेट।

सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि इसका ट्रेलर 6 दिसंबर को नहीं आएगा। फिर अचानक से इसके मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज भी कर दिया। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद अब फैंस में खुशी की लहर दौड़ रही  है।

संबंधित समाचार