हल्द्वानी में स्मैक बेचते पकड़ा गया नोएडा का तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नोएडा के स्मैक तस्कर को पुलिस ने हल्द्वानी में स्मैक बेचते पकड़ लिया। भोटिया पड़ाव पुलिस ने सोमवार रात कलावती कॉलोनी चौराहे पर खड़े तीन युवक को पकड़े की कोशिश की थी, लेकिन दो युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस युवक के पास …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नोएडा के स्मैक तस्कर को पुलिस ने हल्द्वानी में स्मैक बेचते पकड़ लिया। भोटिया पड़ाव पुलिस ने सोमवार रात कलावती कॉलोनी चौराहे पर खड़े तीन युवक को पकड़े की कोशिश की थी, लेकिन दो युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इस युवक के पास से पुलिस को 8.30 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रक्षित पाण्डे निवासी डी-81 सेक्टर 52 नोएडा गौतम बुद्धनगर (यूपी) बताया। आरोपी ने बताया वह कलावती कॉलोनी में अजय रावत के घर में किराए पर रहता है। सिरौली कलां किच्छा से स्मैक खरीद कर लाता है और यहां पुड़िया बनाकर बेचता है।

संबंधित समाचार