अब नगर निगम के दफ्तर न जाकर घर बैठे ही करा सकेंगे अपने घर का म्यूटेशन, जानें कैसे…
लखनऊ। अब लखनऊ नगर निगम में मकान का नामांतरण कराने के लिए आपको नगर निगम के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन नामांतरण करा सकते हैं। इससे न केवल भागदौड़ बचेगी बल्कि काम भी आसान हो जाएगा। नगर निगम के बाबू के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए आपको वेबसाइट …
लखनऊ। अब लखनऊ नगर निगम में मकान का नामांतरण कराने के लिए आपको नगर निगम के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन नामांतरण करा सकते हैं। इससे न केवल भागदौड़ बचेगी बल्कि काम भी आसान हो जाएगा। नगर निगम के बाबू के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए आपको वेबसाइट imc.up.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद ऑप्शन के अनुरूप को आगे बढ़ाते हुए आप घर बैठे अपने मकान का नामांतरण करा सकते हैं।
पहले वेबसाइट पर जाकर हाउस म्यूटेशन पर क्लिक करना होगा इसके बाद तीन आप्शन आएंगे। पहला न्यू म्यूटेशन, दूसरा म्यूटेशन स्टेटस और तीसरा वेरीफाई म्यूटेशन मैं से न्यू म्यूटेशन को क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद विंडो ओपन होते ही मोबाइल नंबर, घर की आईडी और स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन कोड डालना होगा। मोबाइल पर आई वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी से आगे बढ़ना है। ओटीपी को वैलिडेट करने के पश्चात एक दूसरी विंडो खुलेगी जिस पर आपके मकान का पूरा विवरण होगा। खुले आवेदन में अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, मेल आईडी और पत्राचार का पता लिखना होगा। कॉम्बो बॉक्स में म्यूटेशन का कारण लिखना होगा। इसके बाद गणना किए गए म्यूटेशन की फीस और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद म्यूटेशन की फीस और फिर आवेदन कर्ता को अपना फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड, पैन कार्ड के साथ शपथ पत्र अपलोड करना होगा। जनरेट म्यूटेशन की बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद म्यूटेशन नंबर मिल जाएगा।
पढ़ें-1 जनवरी से होगी लखनऊ विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षा
म्यूटेशन नंबर संबंधित जोन के कर अधीक्षक की आईडी पर ऑनलाइन अग्रसारित हो जाएगा। कर अधीक्षक द्वारा वेरीफाई करने के उपरांत आवेदन करता निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करेगा। इसके बाद जारी नोटिस संबंधित जोनल अधिकारी की लॉगिन पर दिखेगी। इसके 30 दिनों के अंदर जोनल अधिकारी द्वारा अप्रूवल दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन कर्ता का नाम अभिलेखों में दर्ज करते हुए नया बिल प्रेषित कर दिया जाएगा। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से नामांतरण कराना अब काफी हद तक आसान हो जाएगा। इससे लोगों का समय और धन दोनों ही बचेगा।
