मुरादाबाद : युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव भोजपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव भोजपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह ताजपुर गांव के जंगल में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप मच गया। उसके गले में दुपट‌्टा लिपटा हुआ था। पास में उसका पर्स और मोबाइल भी पड़ा था। किसी राहगीर ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर तत्काल फोर्स मौके पर जा पहुंची। पर्स में मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान 25 वर्षीय हरिओम सैनी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।

युवक के पिता स्पेयर पार्टस कारोबारी ताराचंद सैनी ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी नेमवती के अलावा तीन बेटे जयप्रकाश, हरिओम और दीपक तथा एक बेटी मनीषा है। मझला बेटा हरिओम कक्षा 10 का छात्र था। शनिवार की शाम वह एक विवाह समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब पूरी रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया। लेकिन, घंटी जाती रही, फोन रिसीव नहीं हुआ। इस बीच पुलिस ने उन्हें हरिओम का शव मिलने की सूचना दी।

इस पर घर में कोहराम मच गया। थाना भोजपुर प्रभारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक का गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार