जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना के अधिकारी ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनिहाल, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक शिविर में सेना के 29 वर्षीय मेजर ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निवासी मेजर परविंदर सिंह शनिवार रात बनिहाल के खारी इलाके के महूबल में शिविर …

बनिहाल, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक शिविर में सेना के 29 वर्षीय मेजर ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निवासी मेजर परविंदर सिंह शनिवार रात बनिहाल के खारी इलाके के महूबल में शिविर के अंदर अपने आवासीय क्वार्टर में थे और उसी समय उन्होंने ए के राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि अधिकारी हाल ही में कंपनी कमांडर के रूप में शिविर से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी के इस कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े-

CM मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान- हरियाणा में अगले साल से स्कूलों में होगा भगवद गीता का पाठ

संबंधित समाचार