पवन सिंह को लेकर फिल्म बनाएंगे प्रदीप. के. शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फिल्मकार प्रदीप. के. शर्मा, पावर स्टार पवन सिंह को लेकर फिल्म बना सकते हैं। प्रदीप. के. शर्मा निर्मित फिल्मों में प्रमुखता से खेसारीलाल यादव ही नजर आये हैं। अब कहा जा रहा है कि प्रदीप के शर्मा के कैम्प में पवन सिंह की एंट्री होने वाली है। प्रदीप. के. शर्मा …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फिल्मकार प्रदीप. के. शर्मा, पावर स्टार पवन सिंह को लेकर फिल्म बना सकते हैं। प्रदीप. के. शर्मा निर्मित फिल्मों में प्रमुखता से खेसारीलाल यादव ही नजर आये हैं। अब कहा जा रहा है कि प्रदीप के शर्मा के कैम्प में पवन सिंह की एंट्री होने वाली है।

प्रदीप. के. शर्मा जल्द ही पवन सिंह को लेकर एक बड़ी फिल्म बनाने वाले हैं। प्रदीप.के. शर्मा का मानना है कि वह अपनी फिल्मों में प्रयोगधर्मी रहे हैं। दर्शकों के सामने हर फिल्म से एक ट्रेंड सेट करना उनकी यूएसपी है।

पढ़ें: Rajinikanth Birthday special: दक्षिण में भगवान का दर्जा तो उत्तर में भी किसी से कम नहीं सुपरस्टार रजनीकांत

प्रदीप. के. शर्मा, दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भी फिल्म कर रहे हैं और अब पवन सिंह के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुयी है जो इस बात का इशारा करती है कि जल्द ही दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

रामचरण के साथ काम कर रोमांचित हैं आलिया भट्ट…

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘आरआरआर’ में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के साथ काम कर रोमांचित हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है।

पहली बार आलिया भट्ट और राम चरण एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रामचरण ब्रिटिश सेना के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आलिया फिल्म में सीता के रूप में एक सुंदर-सुंदरी के किरदार में नजर आएंगी। आलिया भट्ट ने कहा, “राम चरण बहुत ही शांत और सुलझे हुए कलाकार हैं। मैंने पहले जूनियर एनटीआर के साथ काम किया था। एक दंगे वाले सीन के लिए मैंने इन दोनों अद्भुत कलाकरो के साथ काम किया। और अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें… 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज