हल्द्वानी: किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों का कटा चालान
हल्द्वानी, अमृत विचार। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने रविवार को भी चालान काटा। काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवाड़खेड़ा, रामलाल कालोनी, बागजाला, गौलापार आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने गणेश सिंह बिष्ट निवासी नवाड़खेडा, प्रेम राम निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने रविवार को भी चालान काटा। काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवाड़खेड़ा, रामलाल कालोनी, बागजाला, गौलापार आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया।
किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने गणेश सिंह बिष्ट निवासी नवाड़खेडा, प्रेम राम निवासी रामलाल कालोनी गौलापार, रिंकू निवासी बागजाला, मोहम्मद साहिल निवासी रामलाल कालोनी, सुभाष चन्द्र निवासी नवाड़खेडा और रमा देवी निवासी रामलाल कालोनी का 10-10 हजार रुपये का चालान काट दिया। इस दौरान एसआई भुवन सिंह राणा, लता खत्री, फिरोज आलम मौजूद रहे।
