हल्द्वानी: पौने दो साल बाद पुरानी समय सारिणी से खुले स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल के बाद अब शासन ने बेसिक स्कूलों को पुराने समय सारिणी से खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार से स्कूल इसी समय सारिणी से खुले। 21 सितंबर से स्कूल खोलने के आदेश के बाद अब सरकार ने स्कूलों को कोरोना काल के साए से निकाल दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल के बाद अब शासन ने बेसिक स्कूलों को पुराने समय सारिणी से खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार से स्कूल इसी समय सारिणी से खुले। 21 सितंबर से स्कूल खोलने के आदेश के बाद अब सरकार ने स्कूलों को कोरोना काल के साए से निकाल दिया है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के निर्देश पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। अभी तक स्कूलों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू था। इसके चलते शनिवार को शैक्षिक कार्य बंद रहता था लेकिन इस शनिवार से ये प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। विद्यालयों को स्कूल परिसर को सेनेटाइज करने व अन्य कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार