हल्द्वानी: टिकट खिड़की से लेकर प्लेटफॉर्म तक अव्यवस्थाओं का अंबार, हालात-ए- कुमाऊं प्रवेश द्वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी का रेलवे स्टेशन अव्यवस्थाओं का गढ़ बनता जा रहा है। हालात यह हैं कि प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर तक जहां तहां गंदगी पसरी रहती है। आरक्षण कक्ष के बाहर दो साल से खराब पड़ी टिकट वेंडिंग मशीनें यात्रियों को मुंह चिढ़ाती हैं। यही नहीं प्लेटफॉर्म पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी का रेलवे स्टेशन अव्यवस्थाओं का गढ़ बनता जा रहा है। हालात यह हैं कि प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर तक जहां तहां गंदगी पसरी रहती है। आरक्षण कक्ष के बाहर दो साल से खराब पड़ी टिकट वेंडिंग मशीनें यात्रियों को मुंह चिढ़ाती हैं।

यही नहीं प्लेटफॉर्म पर सुबह से रात तक घूमते स्ट्रीट डॉग से भी यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने बताया कि दिव्यांग सहायता काउंटर पर अक्सर कर्मचारी गायब रहते हैं। केवल एक काउंटर के चालू रहने से यात्रियों को घंटों तक कतार में लगकर टिकट मिल पाता है। रेलवे को स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।

स्थानीय निवासी सौरभ बिष्ट और अनंता जोशी ने बताया कि एक तरफ प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन की बात करते हैं वहीं रेलवे की उदासीनता से अभियान को पलीता लग रहा है। आरक्षण केंद्र से लेकर प्लेटफॉर्म तक अव्यवस्थाएं हावी हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। मामले में स्टेशन अधीक्षक दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर वह कुछ भी कहने के लिए अधिकृत नहीं हैं, इसका जवाब पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ही दे सकते हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल हल्द्वानी से पेसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है, जल्द वेंडिंग मशीनों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाने और दूसरी कमियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज