अयोध्या में गुड़ का केक काट मनाया गया नरेश टिकैत का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत मंगलवार देर शाम प्रशासन से वार्ता करने के बाद स्थगित करके 21 दिसंबर को रखी गई है। बुधवार को तिकोनिया पार्क स्थित धरना स्थल यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन मनाया गया। गुड़ का केक काटकर कार्यकर्ताओं व उपस्थित गणमान्यों को वितरित किया गया। …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत मंगलवार देर शाम प्रशासन से वार्ता करने के बाद स्थगित करके 21 दिसंबर को रखी गई है। बुधवार को तिकोनिया पार्क स्थित धरना स्थल यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन मनाया गया। गुड़ का केक काटकर कार्यकर्ताओं व उपस्थित गणमान्यों को वितरित किया गया।

साथ ही तय किया गया कि 21 दिसंबर को किसानों की महापंचायत ऐतिहासिक होगी। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत हिंदुस्तान के किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

चौधरी नरेश टिकैत की देन है कि हिंदुस्तान के लगभग 600 किसान संगठन एक मंच पर आकर महाआंदोलन करके जिद्दी सरकार को घुटना टेकने को मजबूर किया है और 21 दिसंबर के किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकतार्ओं से अपील किया।

पढ़ें: पहले की तरह आज नियुक्तियों में नहीं होता भाई-भतीजावाद: सीएम योगी

पंचायत को मंडल महासचिव राम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, राज कुमारी व नाथूराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अयोध्या: पुलिस प्रशासन का तुगलकी फरमान, उदया चौराहे पर रोका ट्रैफिक

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी करके उदया पब्लिक स्कूल चौराहे से नयाघाट- फैजाबाद मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी, जिससे न सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों को ही दिक्कत हुई, बल्कि श्री राम अस्पताल इलाज कराने जा रहे मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि इस रोड पर कोई भी वीआईपी मूवमेंट नहीं थी। और अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें…

संबंधित समाचार