मध्यप्रदेश: इंदौर में अंतिम दिन 344 उम्मीदवारों ने पंचायत चुनाव के लिए जमा किए नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये नामांकन जमा करने के सोमवार को अंतिम दिन कुल 344 नामांकन जमा किये गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा ने बताया कि इसमें से 52 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य के लिये तथा 292 उम्मीदवारों ने जनपद पंचायत सदस्य के लिये नामांकन …

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये नामांकन जमा करने के सोमवार को अंतिम दिन कुल 344 नामांकन जमा किये गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा ने बताया कि इसमें से 52 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य के लिये तथा 292 उम्मीदवारों ने जनपद पंचायत सदस्य के लिये नामांकन दाखिल किये। उन्होंने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिये नामांकन जमा करने की जानकारी संकलित की जा रही है।

सिन्हा ने बताया कि जनपद पंचायत सदस्य के लिये आज तक इंदौर जनपद में कुल 69, महू में 67, सांवेर में 93 तथा देपालपुर में कुल 63 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) का कार्य आज किया जायेगा। अभ्यर्थी 23 दिसम्बर को अपरान्ह तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। आगामी 6 जनवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें…

पिछले 24 घंटों में 64 लाख से अधिक का हुआ कोविड वैक्सीनेशन, अब तक लग चुके हैं 138.34 करोड़ टीके

संबंधित समाचार