हल्द्वानी: नए साल से नहीं भटकेंगे मरीज, अस्पताल में ही मिलेंगी दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीष तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। नए साल में सुशीला तिवारी अस्पताल की एक बड़ी समस्या हल हो सकती है। यहां आने वाले मरीजों को दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोर्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल में ही उन्हें सस्ती दवा मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने ऐसी सौ से ज्यादा दवाओं का टेंडर जारी …

मनीष तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। नए साल में सुशीला तिवारी अस्पताल की एक बड़ी समस्या हल हो सकती है। यहां आने वाले मरीजों को दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोर्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल में ही उन्हें सस्ती दवा मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने ऐसी सौ से ज्यादा दवाओं का टेंडर जारी किया है, जिसमें उन दवाओं को शामिल किया गया है, जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाती थीं।

एसटीएच के मेडिकल स्टोर व स्टॉक में अभी तक 200 प्रकार की दवाएं हैं। इसमें यूरो व गुर्दे सहित कई रोगों की दवाएं नहीं मिल पाती हैं। कई बार इसको लेकर शिकायतें भी आईं, लेकिन सुधार नहीं किया जा सका।

ऑपरेशन संबंधित दवाओं के लिए तो मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर ही भेज दिया जाता है। मरीजों व उनके परिवार की जेब पर भी असर पड़ता था। लगातार आती शिकायतों को देखते हुए दवाओं के लिए टेंडर डाले गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएन सत्यवली ने बताया कि दिसंबर में टेंडर खुलने की संभावना है। कोशिश की जा रही है कि नये साल की शुरुआत में ही मरीजों को यह सुविधा मिल सके। टेंडर खुलने के बाद 301 प्रकार के रोगों की दवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी।

संबंधित समाचार