हल्द्वानी: सोमवार को तीन घंटे बिजली रहेगी गुल
हल्द्वानी, अमृत विचार। कमलुवागांजा में स्थापित 40 एमवीए परिवर्तक को 33 केवी की लाइन से जोड़ा जा रहा है। सोमवार को ऊर्जा निगम कार्य के दौरान तीन घंटे का शटडाउन लेगा, जिससे कुछ क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कमलुवागांजा में बने 40 एमवीए परिवर्तक को 33 केवी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कमलुवागांजा में स्थापित 40 एमवीए परिवर्तक को 33 केवी की लाइन से जोड़ा जा रहा है। सोमवार को ऊर्जा निगम कार्य के दौरान तीन घंटे का शटडाउन लेगा, जिससे कुछ क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कमलुवागांजा में बने 40 एमवीए परिवर्तक को 33 केवी के फीडर से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान कालाढूंगी, नैनीताल रोड, स्टेशन रोड, गांधी नगर, बाजार फीडर, बरेली रोड, रामपुर रोड, आजाद नगर, धान मिल, उत्तर उजाला, नई बस्ती व मंडी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 01 बजे तक बिजली गुल रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
