हल्द्वानी: अज्ञात वाहन की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मुखानी निवासी हेत राम (55) जल संस्थान के ट्यूबवेल के ऑपरेटर थे। बताया जाता है कि चार दिन पहले वह अपनी स्कूटी से घर की ओर जा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मुखानी निवासी हेत राम (55) जल संस्थान के ट्यूबवेल के ऑपरेटर थे। बताया जाता है कि चार दिन पहले वह अपनी स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे। अभी वह गैस गोदाम रोड पर ही पहुंचे थे कि तभी एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। बताते हैं कि स्कूटी चलाने के दौरान हेत राम ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार