सिक्किम: ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा
गंगटोक। सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की सूचना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से लगातार हो रही बर्फबारी ने उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग, युमथांग और लाचेन तथा पश्चिम सिक्किम जिले के उत्तारे जैसे इलाकों में संपर्क बाधित कर दिया है। भारी बर्फबारी …
गंगटोक। सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की सूचना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से लगातार हो रही बर्फबारी ने उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग, युमथांग और लाचेन तथा पश्चिम सिक्किम जिले के उत्तारे जैसे इलाकों में संपर्क बाधित कर दिया है।
भारी बर्फबारी के कारण सोमगो झील और नाथुला का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य की राजधानी गंगटोक में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली: कोविड-19 रोधी नई पाबंदियों के बाद, मेट्रो स्टेशन पर लगीं लंबी कतारें
