अमरोहा : सीएम योगी 15 मिनट के भाषण में तैयार कर गए विधानसभा चुनाव का रोडमैप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनोज पंवार/अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हसनपुर में आयोजित जन विश्वास यात्रा में भीड़ को देखकर गदगद नजर आए। वह अपने 15 मिनट के भाषण में ही विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार कर गए। उन्होंने हिंदुत्व की बात करी, लोगों से पूछा कि क्या सपा कांवड़ यात्रा निकलवाती थी, बस फिर क्या था, लोगों ने तालियां …

मनोज पंवार/अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हसनपुर में आयोजित जन विश्वास यात्रा में भीड़ को देखकर गदगद नजर आए। वह अपने 15 मिनट के भाषण में ही विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार कर गए। उन्होंने हिंदुत्व की बात करी, लोगों से पूछा कि क्या सपा कांवड़ यात्रा निकलवाती थी, बस फिर क्या था, लोगों ने तालियां बजाकर जोर-जोर से कहा नहीं, नहीं, नहीं। क्या बसपा और कांग्रेस इस काम को कर सकती है, लोगों ने ना में हाथ हिलाया।

मुख्यमंत्री ने मंच पर आते ही अपने भाषण की शुरुआत भारत मां के जयकारों और वंदेमातरम से की। जनता की नब्ज टटोलते हुए कहा पांच साल पहले भी महेंद्र सिंह खड़गवंशी की चुनावी सभा में आया था। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं और नारेबाजी की।

बुधवार को हसनपुर के श्रीमति सुखदेवी इंटर कालेज में जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री 3.17 मिनट पर मंच पर पहुंचे और संबोधन करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी ,सबको पता है। जब से भाजपा आई तो लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ। राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया, सीएम यहीं ही नहीं रुके और काशी में बाबा विश्नानाथ धाम के सौंदर्यीकरण की भी बात की।

उन्होंने कहा अब वृंदावन और मथुरा कैसे छूट जाएगा। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया। लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुश हो या नहीं, लोगों ने जोरजोर से कहा हां खुश हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा इन तीनों दलों को कांवड यात्रा से कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री ने सीधा लोगों से जुड़ते कहा कि विकास हो रहा या नहीं। उन्होंने अपना भाषण 3.32 पर समाप्त किया। अपने 15 मिनट के भाषण में लोगों को साधते हुए चुनावी रोडमैप तैयार कर दिया। उन्होंने किसान हित की भी बात की।

संबंधित समाचार