एनकाउंटर में ढेर आतंकवादी की होगी DNA जांच, पुलवामा हमले में शामिल होने का है संदेह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को कहा कि अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक की DNA जांच कराई जाएगी क्योंकि उसकी तस्वीर 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले में शामिल अंतिम जीवित बचे आतंकवादी की तस्वीर से मिलती-जुलती है। उल्लेखनीय है कि पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व …

श्रीनगर। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को कहा कि अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक की DNA जांच कराई जाएगी क्योंकि उसकी तस्वीर 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले में शामिल अंतिम जीवित बचे आतंकवादी की तस्वीर से मिलती-जुलती है।

उल्लेखनीय है कि पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की तस्वीर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार से मेल खाती है। पुलिस महानिरीक्षक ने ट्विटर पर कहा कि अनंतनाग मुठभेड़ में 30 दिसंबर को मारे गए आतंकवादियों में से एक की तस्वीर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार से मेल खाती है जो लेथपुरा, पुलवामा आतंकवादी हमले में शामिल अंतिम जीवित आतंकवादी था।

DNA जांच कराई जाएगी। पुलिस ने कहा था कि बृहस्पतिवार को दक्षिण कश्मीर जिले के नौगाम दूरू इलाके में हुई मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद कर लिए गए। उस समय पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान सुल्तान उर्फ रईस उर्फ माविया (एक विदेशी आतंकवादी), दुदवांगन कापरान निवासी निसार अहमद खांडे और नाथीपुरा दूरू निवासी अल्ताफ अहमद शाह के रूप में की थी।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि शाह और सुल्तान एक अन्य आतंकवादी सुहैल राठर के साथ जेवान, श्रीनगर में एक हमले में शामिल थे जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे और 11 अन्य घायल हो गए थे। राठर शनिवार को पंटाह चौक पर एक अलग मुठभेड़ में मारा गया।

ये भी पढ़े-

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जर्जर इमारत वाले अस्पतालों की जांच के दिए आदेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात