हल्द्वानी: नए साल को लेकर युवा उत्साहित, कुछ नया करने की है उम्मीद
हल्द्वानी, अमृत विचार। नए साल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा अपने भविष्य यानी करियर को लेकर काफी सजग हो गए हैं। युवाओं का कहना है कि पिछले दो सालों में कोरोना के कारण काफी समय बर्बाद हुआ है। साथ ही कई लोगों ने अपनी नौकरी भी गवाई है, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नए साल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा अपने भविष्य यानी करियर को लेकर काफी सजग हो गए हैं। युवाओं का कहना है कि पिछले दो सालों में कोरोना के कारण काफी समय बर्बाद हुआ है। साथ ही कई लोगों ने अपनी नौकरी भी गवाई है, जिससे उनकी जिदंगी प्रभावित हुई है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि नया साल कोरोना महामारी के खात्मे के साथ उनके लिए खास साबित होगा। नए साल में वह अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम होंगे। बातचीत में लोगों ने बताया कि कोई खेल तो कोई व्यवसाय स्थापित करना चाहता है। कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है तो कोई पढ़ाई जारी रख भविष्य में अच्छी नौकरी की योजना बना रहा है।
पिछले साल हमने अपनों को खोया है। इस साल उम्मीद है कि खुशियां बनी रहे। साथ ही हम अपने तय लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम बनें। – गीतिका रॉय
नए साल के साथ नई उम्मीदें भी हैं। हर साल कुछ अच्छा करने की सोचती हूं लेकिन सोच पूरी नहीं हो पाती है। इस बार अपने प्रण को पूरा करना है। – दीपिका चौधरी
हर बार मैं केवल कुछ नया करने की उम्मीद के साथ ही पूरा साल गुजार देता हूं। इस बार मैंने प्रण लिया है कि मैं अपना लक्ष्य पूरा करूंगा और अपने परिजनों को खुशखबरी दूंगा। – हरीश शर्मा
एक नया व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि नया साल खुशहाल हो और जो सोचा है वह पूरा हो जाए। – पंकज आर्या
