रायबरेली: दुष्कर्म पीड़िता की नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दुष्कर्म के मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज होती है लेकिन सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित महिला को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरेनी के एक गांव की महिला ने 1 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति …

रायबरेली। दुष्कर्म के मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज होती है लेकिन सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित महिला को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सरेनी के एक गांव की महिला ने 1 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 4 दिन तक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो  मामलों की रिपोर्ट नहीं करती तो पीड़िता अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

थाने की पुलिस की माने तो पीड़िता का पति पहले दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। अब ढाई साल के बाद उसका पति जेल से छूट कर अपनी पत्नी के साथ मिलकर विपक्षी के भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा कर सुलह समझौता करवाना चाहता है। इसी को लेकर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। जबकि पीड़िता का कहना है कि  पति की दुश्मनी का उससे बदला लिया गया।

जबकि पीड़िता ने यह भी बताया कि जब उसके पति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था तो उसकी शादी भी नहीं हुई थी पीड़िता का आरोप है कि थाने की पुलिस जांच की बात कहकर मामले को लटका रही है।

जबकि जांच के नाम पर कपड़े और चूड़ियां ले गए। हैं। आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट न दर्ज कराने को लेकर दबाव बना रही है। थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह का कहना है मामले की तफ्तीश हो रही है।

पढ़ें- दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

संबंधित समाचार