हल्द्वानी: रात के चोर पकड़े, दिनदहाड़े ताला तोड़ने वाले फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक दिन में चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की चार वारदातों को अंजाम दे डाला। इनमें से तीन वारदातें रात और एक दिन में अंजाम दी गई। रात में हुई तीन में एक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन दिनदहाड़े ताला तोड़ने वाले चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। ये चोरी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक दिन में चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की चार वारदातों को अंजाम दे डाला। इनमें से तीन वारदातें रात और एक दिन में अंजाम दी गई। रात में हुई तीन में एक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन दिनदहाड़े ताला तोड़ने वाले चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। ये चोरी मेडिकल चौकी क्षेत्र में चौथी मंजिल पर स्थित एक चिकित्सक के घर में हुई।

मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले डेविड शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा यहां कलावती कालोनी मुखानी में रहते हैं और यहीं उनका गोदाम है। गोदाम का ताला तोड़ कर चोरों ने दो लाख का जीरा, धनिया और इलायची पार कर दिया। एसपी सिटी हसबंस सिंह ने बताया कि इस मामले में मोतीहारी पूर्वी चंपारन बिहार निवासी गगन व इंद्रानगर ठोकर बनभूलपुरा निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि खुलासे के लिए एसआई बालकृष्ण आर्या, का. विनोद राणा, का. नसीम अहमद, का. केशव बोरा लगाया गया।

जांच में जुटी टीम ने मण्डी बाईपास रोड पर टैम्पो UK04TB-1741 को रोक कर चेक किया तो 12 कट्टे साबूत जीरा बरामद किया गया और टेंपो चालक गगन को हिरासत में ले लिया। गगन मंगल पड़ाव में किराए पर रहता है। इसकी निशानदेही में वारदात में शामिल अब्दुल रहमान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो लाख पांच हजार का कुल 32 कट्टे जीरा, 5 कट्टे धनिया, 6 पैकेट हरी इलायची बरामद किया है। टीम में एसआई बालकृष्ण आर्या चौकी हीरानगर, का. विनोद राणा, का. नसीम अहमद, का. केशव बोरा थे

चौकी के पास तोड़ा चिकित्सक के घर का ताला
हल्द्वानी। मेडिकल चौकी के पास चोरों ने दिनदहाड़े एक चिकित्सक के घर का ताला तोड़ दिया। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक पूनम बीते सोमवार को दिन ड्यूटी पर थी। मेडिकल चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर मौजूद चिकित्सक के चौथी मंजिल पर स्थित घर का ताला चोरों ने तोड़ डाला और घर में रखी सोने की अंगूठी, सोने की कान की बाली और एक मोबाइल लेकर फरार हो गया। सोमवार को चोरों ने टीपीनगर चौकी क्षेत्र में आमने-सामने दो दुकानों के ताले तोड़े थे।

संबंधित समाचार