रायबरेलीः एसडीएम लालगंज ने टीकाकरण कैंप का किया औचक निरीक्षण
रायबरेली। लालगंज विकास क्षेत्र के सीएचसी व कई माध्यमिक विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के बालक व बालिकाओं को कैंप लगाकर बुधवार को कोविड का टीका लगाया गया। एसडीएम लालगंज विजय कुमार ने इस टीकाकरण कैंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीका लगने के बाद ऑनलाइन फीडिंग की दिक्कत सामने आई। पता …
रायबरेली। लालगंज विकास क्षेत्र के सीएचसी व कई माध्यमिक विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के बालक व बालिकाओं को कैंप लगाकर बुधवार को कोविड का टीका लगाया गया। एसडीएम लालगंज विजय कुमार ने इस टीकाकरण कैंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीका लगने के बाद ऑनलाइन फीडिंग की दिक्कत सामने आई। पता लगा कि जिन शिक्षकों की डयूटी लगी है वह ऑनलाइन फीडिंग का काम नहीं कर रहे हैं।
बुधवार को 15 वर्ष से अधिक आयु के बालक बालिकाओं के कोविड टीकाकरण के लिए सीएचसी खीरों के अलावा कस्बा खीरों के श्री सरस्वती इंटर कालेज, श्री सूरजदत्त कांतिदेवी महिला महाविद्यालय, श्री दुर्गा बाल विद्यामन्दिर,न्यू सरस्वती गर्ल्स इंटर कालेज, ममता इंटर कालेज सेमरी सहित कई माध्यमिक विद्यालयों में कैम्प लगाए गए। एसडीएम लालगंज विजय कुमार ने सभी कैंपों का औचक निरीक्षण किया । उनके निरीक्षण में सब कुछ चुस्त दुरुस्त मिला लेकिन ऑनलाइन फीडिंग का काम नहीं हो सका।
इस दौरान एसडीएम लालगंज विजय कुमार ने सीएचसी अधीक्षक डॉ इफ्तिखार अहमद से पूछा तो उन्होंने बताया कि टीकाकरण की ऑनलाइन फीडिंग के लिए कुछ विद्यालयों के शिक्षकों की डयूटी लगाई गई थी । लेकिन वह शिक्षक ऑनलाइन फीडिंग का कार्य नहीं कर रहे हैं। जिससे फीडिंग में दिक्कतें आ रही हैं । एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सराहनीय तरीके से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन फीडिंग के कार्य में दिक्कतें आ रही है जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-इमरान खान की पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विदेशों से मिले चंदे की जानकारी छुपाने की कोशिश की: रिपोर्ट
