सुप्रीम कोर्ट: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक संबंधी याचिका पर कल करेगा सुनवाई
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि भविष्य में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई सेंध न हो। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के उस प्रतिवेदन पर गौर …
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि भविष्य में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई सेंध न हो। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के उस प्रतिवेदन पर गौर किया, जिसमें कहा गया है कि पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री को पंजाब में एक रैली में शामिल हुए बगैर ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। पीठ ने कहा, ” हम कल सबसे पहले इस पर सुनवाई करेंगे। ”
इसे भी पढ़ें…
पंजाब सरकार ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए बनाई उच्च स्तरीय समिति
