हल्द्वानी: आचार संहिता से पहले लोकार्पण और शिलान्यास की मची रही होड़
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव आचार संहिता से ऐन पहले सरकारी योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने की होड़ सी लग गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को बदल दिया गया। आनन-फानन में संक्षिप्त कार्यक्रम में ही योजनाओं के पत्थर लगवा दिए गए। चुनाव आचार संहिता दस जनवरी को लागू होने की चर्चाएं चल रही थीं। जनप्रतिनिधि भी इसी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव आचार संहिता से ऐन पहले सरकारी योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने की होड़ सी लग गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को बदल दिया गया। आनन-फानन में संक्षिप्त कार्यक्रम में ही योजनाओं के पत्थर लगवा दिए गए।
चुनाव आचार संहिता दस जनवरी को लागू होने की चर्चाएं चल रही थीं। जनप्रतिनिधि भी इसी को लेकर तैयारियां कर रहे थे। शनिवार को भी पूरे दिन के कार्यक्रम तय किए गए थे। तमाम योजनाएं ऐसी थीं जिनके रविवार को कार्यक्रम प्रस्तावित थे।
शनिवार को छुट्टी के बाद भी चुनाव आयोग की पत्रकार वार्ता की सूचना आई। इस सूचना के बाद से जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए। जो कार्यक्रम शाम को तय किए गए थे। उन्हें बदलकर दिन में कर दिया गया। रविवार को तय कार्यक्रमों को भी शनिवार में कर दिया गया। कोशिश यह रही कि दोपहर तीन बजे से पहले उन सभी योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कर दिए जाएं। जिससे जनता को प्रभावित किया जा सकता है।
