रुद्रपुर: प्रतिबंधित पशु का मांस मिला, हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में प्रतिबंधित पशुओं के मास मिलने से हंगामा हो गया। आवास विकास क्षेत्र में एक प्लाट में यह मांस मिला। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विकास शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी दलीप सिंह …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में प्रतिबंधित पशुओं के मास मिलने से हंगामा हो गया। आवास विकास क्षेत्र में एक प्लाट में यह मांस मिला। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विकास शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एएसपी ममता बोरा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह के साथ काफी नोकझोंक हुई।

मौके पर मौजूद पुलिस बल और हिंदुवादी संगठनों के लोग।

पुलिस का कहना था कि यह प्रतिबंधित पशु है या कुछ और अभी सिद्ध नहीं हुआ है। इस पर संगठनों से जुड़े लोग मांस का घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम करने की बात पर अड़े हुए थे। इस मामले में हंगामा काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

संबंधित समाचार