स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को 24 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पिछले सात साल से यानि 2014 से स्वामी प्रसाद मौर्य पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी …

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को 24 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

पिछले सात साल से यानि 2014 से स्वामी प्रसाद मौर्य पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी में रहते देवी-देवताओं का पूजन न करने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब 24 जनवरी को सुनवाई होगी।

पढ़ें- सपा सुप्रीमो ने अपने 6 सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक, सीटों को लेकर हुई चर्चा

संबंधित समाचार