रुद्रपुर: युवक पर तमंचे की बट से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई होते देख बीच बचाव के लिए आये युवक पर हमलावरों ने तमंचे की बट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रम्पुरा निवासी विक्की गुप्ता ने कहा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई होते देख बीच बचाव के लिए आये युवक पर हमलावरों ने तमंचे की बट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रम्पुरा निवासी विक्की गुप्ता ने कहा है वह बीती रात गाांधी पार्क से अपने घर को जा रहा था। मार्ग में नगर निगम के सामने दो व्यक्ति रम्पुरा निवासी विशाल कोली व एक अन्य रिक्शा चालक जाहीद के साथ मारपीट कर रहे थे। वह रिक्शा चालक को बचाने के लिए बीच बचाव करने लगा तो विशाल कोली ने उसके सिर के पीछे तंमचा की बट्ट से मारकर उसे घायल कर दिया।

इसके बाद विशाल कोली हाथ में तंमचा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी के साथ रम्पुरा की तरफ भाग गया। मारपीट में रिक्शा चालक को भी गुम चोटें आयी हैं। विक्की की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार