खटीमा: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया बच्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पकड़िया में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पकड़िया निवासी 11 वर्षीय शिवा पुत्र रूपा मांझे के अगले हिस्से पर बारीक …

खटीमा, अमृत विचार। पकड़िया में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पकड़िया निवासी 11 वर्षीय शिवा पुत्र रूपा मांझे के अगले हिस्से पर बारीक तार बांधकर पतंग उड़ा रहा था। पतंग अभी उड़ी ही थी कि आगे की ओर बंधी तार का एक हिस्सा हाई वोल्टेज लाइन और दूसरा किशोर के हाथ में होने के कारण करंट फैल गया और शिवा गंभीर रूप से झुलस गया।

जिसे देख कुछ लोग दौड़े और बच्चे को तत्काल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बच्चा करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। बच्चे के हाथों में फंसी तार को भी निकाला गया।

संबंधित समाचार