अमरोहा : सब्जी मंडी में बिना मास्क के दिखे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी लोग इसके प्रति कतई भी गंभीर नहीं हैं। बाजार से लेकर सब्जी मंडी तक लोगों की भीड़ लगी हुई है। अधिकांश लोग मास्क लगाए बगैर घूम रहे हैं। चिंता की बात यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा। सोमवार की सुबह …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी लोग इसके प्रति कतई भी गंभीर नहीं हैं। बाजार से लेकर सब्जी मंडी तक लोगों की भीड़ लगी हुई है। अधिकांश लोग मास्क लगाए बगैर घूम रहे हैं।
चिंता की बात यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा। सोमवार की सुबह मंडी समिति में सैकड़ों की तादात में आढ़ती और किसान जुटे। सब्जी मंडी में इक्का-दुक्का को छोड़कर किसी पर भी मास्क नहीं था।प्रशासनिक अधिकारियों की अपील के बावजूद भी नगरवासी मास्क नहीं लगा रहे। उधर, नगर में पुलिस भी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए अभी गंभीर नहीं है। न ही संबंध में कोई अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद के जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा भी स्थानीय प्रशासन को कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर रहते हुए जनता से नियमों का पालन कराने की बात कही थी लेकिन इसके बावजूद भी सब्जी मंडी में मंडी सचिव द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिसका उदाहरण यह है कि सब्जी मंडी में प्रातः से ही भारी भीड़ एकत्र हो जाती है और भीड़ के द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा इन बातों से यह लगता है कि सब्जी मंडी में किसी को कोरोना संक्रमण एवं प्रशासन का कोई भी डर नहीं है।

मीडिया के माध्यम से सब्जी मंडी में के बारे में पता चला है।मंडी सचिव को निर्देशित कर दिया गया है कि मंडी समिति में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाए। अगर कोई भी उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अनिल कुमार उप जिलाधिकारी हसनपुर

संबंधित समाचार