चंडीगढ करे आशिकी की रिलीज के बाद आउट हुआ BTS वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ करे आशिकी का एक बीटीएस वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी पिछले साल रिलीज हुयी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। https://www.instagram.com/tv/CXdVuTgo6z5/?utm_source=ig_web_copy_link चंडीगढ करे आशिकी सिनेमाघरों में रिलीज …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ करे आशिकी का एक बीटीएस वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी पिछले साल रिलीज हुयी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

https://www.instagram.com/tv/CXdVuTgo6z5/?utm_source=ig_web_copy_link

चंडीगढ करे आशिकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।इसी बीच नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता टीम के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स को फिल्माते दिख रहे हैं और क्रू मेंबर्स के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर नेटफ्लिक्स ने लिखा, पर्दे पर पूरी आशिकी, पर्दे के पीछे (बिहाइंड द सीन्स) पूरी मस्ती। मुन और मानवी की अविश्वसनीय प्रेम कहानी देखें, चंडीगड करे आशिकी में।

गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ करे आशिकी में आयुष्मान ने जिम और फिटनेस ट्रेनर और क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभायी है ,वहीं वाणी कपूर ने योग ट्रेनर का किरदार निभाया है।

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख…

फेमस कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी देर रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख…

संबंधित समाचार