रुद्रपुर: रामपुर जेल में बंद पशु हत्यारे बी वारंट से आएंगे रुद्रपुर
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में रामपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों को रुद्रपुर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने टीम को बी वारंट के साथ रामपुर जेल के लिए रवाना कर दिया है। दोनों को रुद्रपुर लाकर पूछताछ की कार्रवाई की जाएगी। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में रामपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों को रुद्रपुर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने टीम को बी वारंट के साथ रामपुर जेल के लिए रवाना कर दिया है। दोनों को रुद्रपुर लाकर पूछताछ की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास में एक बारात घर के सामने खाली पड़े प्लॉट में 6 जनवरी को दो प्रतिबंधित पशुओं का शव मिला था। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो इसमें छह लोग लिप्त पाए गए। एक वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया था। ये सभी रामपुर के रहने वाले थे, जिनमें तीन आरोपी अय्यूब उर्फ हकला, शौकत अली, अफसर अली को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वहीं एक आरोपी नईम फरार चल रहा है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दानिश और उस्मान ने रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वे अब जेल में हैं। उन्हें वहां से रुद्रपुर लाने के लिए बी-वारंट के लिए आवेदन कर दिया गया है। टीम उन्हें रामपुर से लेकर रुद्रपुर आएगी, उसके बाद इस मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी।
