आचार संहिता को ठेंगा दिखा रहे राजनीतिक दल, खुलेआम लहरा रहे झंडे, पोस्टर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पूरे प्रदेश में आठ जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू है। पर राजनैतिक पॉवर आचार संहिता को ठेंगा दिखा रही है। ऐसे में लगता है कि राजनेताओं से पहले पुलिस को आचार संहिता का पाठ पढ़ाना जरूरी हो गया है, क्योंकि राजधानी में ही खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पूरे प्रदेश में आठ जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू है। पर राजनैतिक पॉवर आचार संहिता को ठेंगा दिखा रही है। ऐसे में लगता है कि राजनेताओं से पहले पुलिस को आचार संहिता का पाठ पढ़ाना जरूरी हो गया है, क्योंकि राजधानी में ही खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, पर पुलिस सब देखकर भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

जहां सबसे ज्यादा पुलिस, वहीं हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन

प्रदेश में सबसे हाई सिक्योरिटी जगह विधान भवन के समक्ष ही जमकर कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। लखनऊ मध्य जोन के हजरतगंज थानांतर्गत विधान भवन के ठीक समक्ष भाजपा कार्यालय है। यहां मुख्य सड़क पर ही भाजपा कार्यालय की चहारदीवारी पर लगभग दो दर्जन भाजपा झंडे लहरा रहे हैं। वहीं कार्यालय के गेट पर खड़े नेताओं के वाहनों में प्रत्याशियों के विज्ञापन व पार्टियों के झंडे लगे हुए हैं। सिर्फ भाजपा ही नहीं इसके अलावा सड़क में अन्य जगहों पर भी कारों में विभिन्न पार्टी झंडे व विज्ञापन लगी कारें बेखौफ दौड़ रही हैं।

मोस्ट वीआईपी इलाके में लहरा रहे बीजेपी के झंडे

भाजपा कार्यालय के आसपास जहां खुलेआम कानून का उल्लंघन हो रहा है। वहीं कार्यालय के आसपास दर्जनों पुलिस जवान व अधिकारियों की ड्यूटी तैनात है। ठीक 50 मीटर दूर पर दारुलशफा चौकी है। लगभग आधा से पौना किलोमीटर पर ही हजरतगंज कोतवाली है।

इसी हजरतगंज कोतवाली में खुद डीसीपी मध्य बैठती हैं। महज डेढ़ से दो किलोमीटर पर पुलिस कमिशनर का कार्यालय है। और तो और भाजपा कार्यालय से 100-200 मीटर की दूरी पर सचिवालय है। इतना सब होने के बाद भी किसी अधिकारी की आचार संहिता के इस खुलेआम हो रहे उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने की हिमाकत नहीं हो रही है।

यह सीधे तौर आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर कार्रवाई होगी। साथ ही संबंधित श्रेत्रीय अधिकारियों को भी तलब किया जायेगा।

अभिषेक प्रकाश, जिलाधिकारी

आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। कारों से पार्टी विज्ञापन व झंडे उतरवाये जा रहे हैं। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

अपर्णा गौतम, डीसीपी, मध्य लखनऊ

ये भी पढ़ें: दिल्ली निवासियों की गिरफ्तारी: अदालत ने कहा, यूपी पुलिस ने दस्तावेजों की जालसाजी की

संबंधित समाचार