हल्द्वानी: दो वाहनों की टक्कर, एक दूसरे पर दर्ज कराई रिपोर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेड लाइट पर दो वाहनों की टक्कर के बाद वाहन चालकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बिन्दुखत्ता लालकुआं निवासी गंगा सिंह मेहता ने पुलिस को बताया कि वह बीते बुधवार को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेड लाइट पर दो वाहनों की टक्कर के बाद वाहन चालकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बिन्दुखत्ता लालकुआं निवासी गंगा सिंह मेहता ने पुलिस को बताया कि वह बीते बुधवार को वह बच्चों के साथ अपनी कार से काठगोदाम गए थे और वापसी में नैनीताल बैंक के सामने लगी रेड लाइट पर रुक गए। तभी पीछे से आई कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार में बैठे बच्चे घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद आरोपी वाहन चालक ने उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी कार में सवार मल्ला पचौनिया चोरगलिया निवासी पंकज बजेठा ने बताया कि गंगा सिंह मेहता ने गाड़ी से उतरते ही उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा जबरन कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ली और क्रास रिपोर्ट दर्ज कर दी।
