हल्द्वानी: कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हुए संक्रमित, सेवाएं प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल/लालकुआं/हल्द्वानी। कोरोना के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं, कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लालकुआं तहसील के कानूनगो मनोज कुमार की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है, जिससे तहसील के कई कार्य प्रभावित होने लगे हैं। काफी लोगों को लौटना पड़ रहा है। कानूनगो मनोज कुमार …

नैनीताल/लालकुआं/हल्द्वानी। कोरोना के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं, कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लालकुआं तहसील के कानूनगो मनोज कुमार की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है, जिससे तहसील के कई कार्य प्रभावित होने लगे हैं। काफी लोगों को लौटना पड़ रहा है। कानूनगो मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने जांच कराई थी।

कानूनगो मनोज कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए।

नैनीताल में कुमाऊं मंडल रोपवे के लगभग पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें ट्रॉली ट्रॉल के टेक्निकल कर्मचारी शामिल है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। प्रबंधक का कहना है कि ट्रॉली का संचालन शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। पूरे ट्रॉली स्टेशन को सैनिटाइज किया जाएगा तत्पश्चात कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों की पुनः जांच होने पर अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो ट्रॉली का संचालन रोज की तरह किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सैंपल अभियान जारी है। शनिवार को हल्द्वानी में जजी कोर्ट में 103 से ज्यादा लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। इसके अलावा बेस अस्पताल में दो जगह और आयुर्वेदिक भवन में भी कोरोना की सैंपलिंग की गई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम में जगह जगह पर सैंपलिंग कर रही हैं।

संबंधित समाचार