बरेली: ऐरन दंपति के जाने से कांग्रेस हो गयी शुद्ध- अजय शुक्ला
बरेली,अमृत विचार। ऐरन दंपत्ति के कांग्रेस छोड़ने के बाद महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों के जाने से कांग्रेस शुद्ध हो गई है। ऐरन दंपति निजी स्वार्थ की राजनीति करते थे ना कि समाज के लिए। पार्टी नेतृत्व फीडबैक के आधार पर इनके टिकट पर पुर्नविचार कर रहा था। इससे डरकर, हताश व निराश …
बरेली,अमृत विचार। ऐरन दंपत्ति के कांग्रेस छोड़ने के बाद महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों के जाने से कांग्रेस शुद्ध हो गई है। ऐरन दंपति निजी स्वार्थ की राजनीति करते थे ना कि समाज के लिए। पार्टी नेतृत्व फीडबैक के आधार पर इनके टिकट पर पुर्नविचार कर रहा था। इससे डरकर, हताश व निराश होकर समाजवादी पार्टी में चले गए।
शनिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी माहौल में आयाराम-गयाराम की राजनीति लगी रहती है। आज वे चौथी पार्टी में गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बलबूते प्रवीण सिंह ऐरन सांसद रहे। इनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन मेयर बनीं लेकिन उसके बावजूद न कांग्रेस को सम्मान दिया न उनके साथ खड़े कार्यकर्ताओं को।
जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2017 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद मेयर के चुनाव में इनका टिकट काटने का काम किया। उन्होंने ऐरन पर मेयर के चुनाव में गलत प्रचार करने का आरोप लगाया। ऐरन दंपति का यह कदम उनका राजनीति जीवन के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।
प्रेम प्रकाश अग्रवाल, योगेश जौहरी, नवाब मुजाहिद हसन खां, हर्ष बिसारिया, विजय मौर्या, तबरेज खान, मोईद खान, डॉ सरवत हुसैन, अनिल देव त्रिवेदी, हाजी ज़ुबैर, मुन्ना कुरैशी, नासिर अब्बासी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
बरेली: सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई
