हल्द्वानी: भाेजन माताओं ने सभी प्रत्याशियों को लिखा खुला पत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में प्रत्येक संगठन अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने में लगा है। अब प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम अपनी छह सूत्रीय मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए खुल पत्र लिखा है। संगठन की महामंत्री रजनी जोशी ने कहा कि एक भोजन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में प्रत्येक संगठन अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने में लगा है। अब प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम अपनी छह सूत्रीय मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए खुल पत्र लिखा है।
संगठन की महामंत्री रजनी जोशी ने कहा कि एक भोजन माता कई कर्मचारियों का कार्य करती है। जबकि उन्हें मानदेय के नाम पर केवल तीन हजार रुपये की धनराशि मिलती है। महंगाई के दौर में इतनी धनराशि से घर चलाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।
साथ ही भोजन माताओं को ईएसआई,पीएफ और पेंशन आदि की सुविधा भी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकार उज्ज्वला गैस योजना के तहत मिले सिलेंडरों से स्कूल में खाना बनाए जाने का ढोल पीट रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। पिछले कई सालों से मांग करने के बाद भी जब किसी सरकार ने नहीं सुनी तो सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम खुला पत्र लिखने का संगठन ने फैसला लिया। ताकि सभी प्रत्याशी अपने मांग पत्र में उनकी समस्या को शामिल करें और उनका समाधान कराएं।
