IPL 2022 : इन दो खिलाड़ियों को पहली बार मिल सकता है आईपीएल खेलने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) और वेस्टइंडीज के हरफनमौला रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को अपने हालिया प्रभावशाली प्रदर्शन से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का करार हासिल करने की उम्मीद है। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पिछले सत्र में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी। मैकडरमोट ने बिग …

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) और वेस्टइंडीज के हरफनमौला रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को अपने हालिया प्रभावशाली प्रदर्शन से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का करार हासिल करने की उम्मीद है। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पिछले सत्र में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी। मैकडरमोट ने बिग बैश लीग के सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और सोमवार को वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गये। अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में भी उनकी वापसी हुई है। इस 27 साल के खिलाड़ी ने बीबीएल के इस सत्र में सबसे ज्यादा 577 रन बनाये है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.86 का रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो एकदिवसीय खेल चुके मैकडरमोट ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ” इसमें (आईपीएल नीलामी में बोली लगाना) अब मैं बहुत कुछ नहीं कर सकता, यह उन लोगों पर निर्भर है जो इसके प्रभारी हैं।” उन्होंने कहा, ” मैं उत्साहित हूं। यह हमेशा एक रोमांचक समय होता है, मुझे याद है कि  पिछले साल रिले मेरेडिथ के लिए बड़ी रकम की बोली लगी थी। उस समय हम न्यूजीलैंड में पृथकवास के दौरान  होटल के कमरों से उसे देख रहे थे।”

पिछले साल, रिले मेरेडिथ (आठ करोड़ रुपये) और झाय रिचर्डसन (14 करोड़ रुपये) की ऑस्ट्रेलियाई की तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने बीबीएल के सफल सत्र के बाद पंजाब किंग्स के साथ बड़ी रकम में करार किया था। शेफर्ड ने रविवार को ब्रिजटाउन में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़े थे। उनकी 28 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी के बाद भी उनकी टीम हालांकि एक रन से मैच हार गयी थी। इस 27 साल के हरफनमौला ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके जड़े और गेंदबाजी के दौरान भी एक विकेट लिया था।

शेफर्ड नीलामी के लिए 75 लाख रुपये की सूची में शामिल
शेफर्ड ने ‘ईएसपीनक्रिकइंफो’ से कहा, ” मेरे हाथ में अभी जो है, मैं उसी पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं।” शेफर्ड नीलामी के लिए 75 लाख रुपये की सूची में शामिल है। उन्होंने कहा, ” अगर कोई आईपीएल अनुबंध मिलता है, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं इसके बारे में नहीं सोचता, मैं इसके बारे में सोचता हूं, लेकिन मैं मैच के दौरान इसके बारे में नहीं सोचने की कोशिश करता हूं। मैं सिर्फ खेल पर ध्यान केंद्रित करता हूं।” शेफर्ड वेस्टइंडीज के उन 41 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने इस बड़ी मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है। आईपीएल में इस बार 10 टीमें है, जिसके लिए 12 और 13 फरवरी को बड़ी नीलामी का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें :

Women Asia Cup : गुरजीत कौर की हैट्रिक, सिंगापुर को हराकर महिला एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Australia vs Sri Lanka : श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श को नहीं मिली जगह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता