अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देखें…
मुंबई। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देशवासियों को खास अंदाज में बधाई दी है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर देशभर के लोगों को एक खास पोस्ट के जरिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। View this post on Instagram A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) अमिताभ …
मुंबई। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देशवासियों को खास अंदाज में बधाई दी है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर देशभर के लोगों को एक खास पोस्ट के जरिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन अपने पोस्ट में पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, आपको बता दें अमिताभ बच्चन ने आज के खास दिन अपनी बेहद खास फोटो शेयर की है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
बिग बी ने अपनी दाढ़ी को तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। व्हाइट शर्ट पहने अमिताभ बच्चन की तिरंगी दाढ़ी फैंस को काफी इंप्रेस कर रही है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि ‘गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं। बता दें, ये फोटो एक्टर की पुरानी फोटो है। बिग बी के फैंस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
पढ़ें- भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें बड़े पर्दे पर कब आएगी फिल्म…
