हल्द्वानी: संक्रमण दर काबू में पर मौतों का डर बरकरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड कोरोना सैंपल जांचों में पॉजिटिव रेट कम होने लगा है। यह पांच प्रतिशत से नीचे पहुंच गया है। हालांकि कोरोना से मरने वालों के आंकड़े चिंता का सबब बन रहे हैं। कोरोना सैंपल जांच में अब राज्य में 4.40 प्रतिशत पहुंच गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब कोरोना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड कोरोना सैंपल जांचों में पॉजिटिव रेट कम होने लगा है। यह पांच प्रतिशत से नीचे पहुंच गया है। हालांकि कोरोना से मरने वालों के आंकड़े चिंता का सबब बन रहे हैं।
कोरोना सैंपल जांच में अब राज्य में 4.40 प्रतिशत पहुंच गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब कोरोना जांच में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे आ जाती है तब यह माना जाता है कि कोरोना की स्थिति अब काबू में है। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह के दौरान कम हो रही संक्रमण दर इस ओर संकेत दे रही है। राज्य में संक्रमण दर उच्चतम स्तर पर 21 जनवरी को पहुंची थी। इस दौरान जांचों में 20 प्रतिशत से ज्यादा मामले पॉजिटिव आ रहे थे।
हालांकि अब भी मौतों के मामले कम नहीं हो रहे हैं। उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में देहरादून शामिल है। जांचों में पॉजिटिव रेट सबसे ज्यादा नैनीताल जिले में आया है। यहां औसतन रोजाना पांच से सात मरीज दम तोड़ रहे हैं। जबकि राज्य में टीकाकरण अभियान शुरू हुए एक साल का समय हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मामले और कम होने लगेंगे।
इस तरह घटी जांचों में संक्रमण दर
31.1.21 – 4.40 प्रतिशत
30.1.21 – 8.96 प्रतिशत
29.1.21 – 8.87 प्रतिशत
28.1.21 – 9.41प्रतिशत
27.1.21 – 10.28 प्रतिशत
शत प्रतिशत टीकाकरण से दूर
हल्द्वानी। उत्तराखंड अभी शत प्रतिशत टीकाकरण से दूर है। यहां स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना टीके की पहली डोज मिली है। इसके अलावा किसी भी वर्ग में टीके का शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हुआ है। उत्तराखंड में अभी तक 15 से 17 साल आयु वर्ग के 403866 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगा है। 18 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों में 7744968 लोगों को पहला और 6951009 लोगों को दूसरा टीका लगा है। हेल्थ केयर वर्कर्स में राज्य में 120610 लोगों को पहला और 118106 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगा है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 188119 लोगों को पहला और 185251 लोगों को दोनों टीके लग गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में 235836 लोगों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगी है।
आयुवर्ग प्रतिशत
15 से 17 पहला टीका-63 प्रतिशत, दूसरा टीका-2 प्रतिशत
18 से 44 पहला टीका-97 प्रतिशत, दूसरा टीका-86 प्रतिशत
45 साल से ज्यादा पहला टीका-98 प्रतिशत, दूसरा टीका-95 प्रतिशत
एचसीडब्ल्यू पहला टीका-100 प्रतिशत, दूसरा टीका-97 प्रतिशत
एफएलडब्ल्यू पहला टीका-99 प्रतिशत, दूसरा टीका-98 प्रतिशत
राज्य में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। अस्पतालों में भी कम मरीज भर्ती हैं। कोरोना टीकाकरण का काम भी तेज गति के साथ किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना के मामलों में और भी कमी होगी। सभी लोग कोविड नियमों का पालन करते रहें।
-डॉ. तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य महानिदेशक, उत्तराखंड
