उन्नाव: जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गंगाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा जुंआ खेल रहे छह अभियुक्तों को मालफड़ 920 रुपए 52 ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया …

उन्नाव। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा जुंआ खेल रहे छह अभियुक्तों को मालफड़ 920 रुपए 52 ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्जकर सभी को किया गिरफ्तार

मामला गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला कंचन नगर छह खम्भा इलाके का है। यहां पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये छह अभियुक्त रोहित राठौर पुत्र स्वर्गीय राजेश राठौर निवासी कंचन नगर थाना गंगाघाट उन्नाव, सिद्धार्थ राठौर पुत्र श्री राम राठौर निवासी कंचन नगर थाना गंगाघाट उन्नाव, इरशाद पुत्र बब्लू निवासी कंचन नगर बी थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव, अनिल सिंह पुत्र हरीशंकर निवासी कंचन नगर बी थाना गंगाघाट उन्नाव, उद्देश्य शुक्ला, पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी कंचन नगर बी थाना गंगाघाट उन्नाव व श्रीकांत पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम निवासी कंचन नगर बी थाना गंगाघाट उन्नाव को 920 रुपये, 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों पर मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Winter Olympics 2022: शीतकालीन ओलंपिक के लिए बीजिंग पहुंचे भारतीय टीम के मैनेजर कोरोना पॉजिटिव

संबंधित समाचार