हल्द्वानी: जनरल सर्जरी व ईएनटी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम फिर शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी व ईएनटी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को फिर से प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रीय आर्युविज्ञान आयोग (एनएमसी) ने इसकी अनुमति दे दी है। पहले कमियों का हवाला देते हुए पीजी में प्रवेश बंद कर दिया गया था। पिछले साल जनवरी में एनएमसी ने यहां कमियों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी व ईएनटी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को फिर से प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रीय आर्युविज्ञान आयोग (एनएमसी) ने इसकी अनुमति दे दी है। पहले कमियों का हवाला देते हुए पीजी में प्रवेश बंद कर दिया गया था।

पिछले साल जनवरी में एनएमसी ने यहां कमियों को हवाला देते हुए जनरल सर्जरी और ईएनटी में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश बंद करवा दिया था। इसकी सूचना कॉलेज को पत्र के माध्यम से दी गई थी।

इससे मेडिकल कॉलेज को बड़ा झटका लगा था। प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने एनएमसी की आपत्तियों पर मेडिकल कॉलेज का पक्ष रखने के लिए जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह व ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शहजाद अहमद को नियुक्त किया।

डॉ. राजीव और डॉ. शहजाद ने अपने-अपने विभागों से संबंधित आपत्तियों पर जबाव तैयार किया और उसे एनएमसी के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद एनएमसी ने जबावों से संतुष्ट होने के बाद सकरात्मक रूख दिखाते हुए बुधवार को जनरल सर्जरी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम की नौ सीटों व ईएनटी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम की दो सीटों पर फिर से प्रवेश की अनुमति दे दी।

एनएमसी के आदेश की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने कहा कि ये अत्यधिक हर्ष का विषय है। कहा कि राज्य को स्पेशलिस्ट चिकित्सक मिलेंगे जो राज्य के दूरस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी सेवाएं देंगे और उत्तराखंड के उन मेडिकल छात्रों के लिए भी बहुत खुशी की बात है जो एमएस की तैयारी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार