गाजियाबाद: दो छात्राओं की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
गाजियाबाद। शुक्रवार रात सीकरी फाटक के निकट बाजार से घर लौट रही दो छात्राओं की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव स्वजन को सुपुर्द कर दिए है। दोनों छात्राओं में गहरी दोस्ती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पार करते हुए यह हादसा हुआ। कोतवाली क्षेत्र …
गाजियाबाद। शुक्रवार रात सीकरी फाटक के निकट बाजार से घर लौट रही दो छात्राओं की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव स्वजन को सुपुर्द कर दिए है। दोनों छात्राओं में गहरी दोस्ती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पार करते हुए यह हादसा हुआ। कोतवाली क्षेत्र की नंदनगरी कालोनी के अरुण की बेटी प्रिया(17) व कृष्णानगर कालोनी के जयपाल सिंह की बेटी शिवानी(19) के बीच गहरी दोस्ती थी। प्रिया 12वीं कक्षा की व शिवानी बीएससी की छात्रा थी। दोनों शुक्रवार शाम सीकरी रोड पर सब्जी खरीदने के लिए गई थी। वहां से खरीदारी करने के बाद रात के समय घर लौट रही थी।
इस बीच जब वे सीकरी रोड रेलवे फाटक के निकट विश्वकर्मा कालोनी के सामने से ट्रैक पार कर रही थी तो एक मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी। उसे देखकर वे रूक गई। जैसे ही मालगाड़ी निकली तो वे भागकर रेलवे ट्रैक पार करने लगी। लेकिन, वे मेरठ की तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन को नहीं देख सकी। उस एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर दोनों की मौत हो गई।
जीआरपी मोदीनगर के चौकी प्रभारी बाबूराम सिंह ने बताया कि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इसलिए बिना पोस्टमार्टम के ही शव उन्हें सुपुर्द कर दिए गए हैं।
पढ़ें- एक लाख का इनामी गब्बर चढ़ा एसटीएफ लखनऊ के हत्थे ,25 हजार के इनामी अपराधी मनीष को भी पुलिस ने पकड़ा
